जालौन नगर में रेडीमेड दुकानदार और ग्राहक के बीच कलर फैट को लेकर हुआ हंगामा लोग दहशत में आए
____________________________
आपको बता दें कल रात 8:30 पर बेड गंज बाजार जितेंद्र मार्केट में सानू मुईन पुत्र मंजूर, मोहल्ला तोप खाना निवासी, की रेडीमेड दुकान है जहां सुमित बाल्मिक पुत्र राजेंद्र बाल्मिक मोहल्ला मुरली मनोहर ने पैंट शर्ट खरीदा होगा जिसका कलर निकल गया।
इसी बात को लेकर इन लोगों के बीच गाली गलौज मारपीट हुई दुकान के शीशे टूट गए मौके पर कोतवाल समीर सिंह अपने पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे ।
वही हंगामे के बीच शहर से हूटर बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां जब गुजरी तो बाजार में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की संभावना लोगों को नजर आई। कोतवाल समीर सिंह ने बताया इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है किसी के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।
रिपोर्ट फोकस न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन




