फोकस न्यूज़ 24×7 टीम के द्वारा जिला जालौन सीएमओ रविंद्र शर्मा से बातचीत
- जनपद के अंदर तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का अभाव फैलायी गयी अफवाह।
नेत्र चिकित्सालय में ₹1 के पर्चा दवा 1000 की बाहर मेडिकल स्टोर पर लेना जैसी तमाम समस्याओं को लेकर फोकस न्यूज़ 24×7 टीम के द्वारा जिला जालौन सीएमओ रविंद्र शर्मा से बातचीत
स्वास्थ्य केंद्रों पर असामाजिक तत्वों द्वारा समस्या पैदा करने पर किया जाएगा चिन्हित।
जनपद जालौन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि भोली-भाली जनता को बरगला कर दवाओं पर पर्चा की दवाएं सेंटर पर उपलब्ध नहीं है यह दबाव बनाया जाता है किसी प्राइवेट अस्पताल के द्वारा जो बाहर से पर्चा बनवा कर लाते हैं
यहां हर इलाज के तहत मरीज के लिये दवाई चार पांच सॉल्ट तक उपलब्ध होते है। वहीं उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि किसी भी तरह की की गलत अफवाहों को हावी ना होने दें।
आगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया की अस्पताल से बाहर प्राइवेट पर चाल लिखवा कर लाते हैं और फिर दवाओं के लिए झगड़ते हैं इस पर हम ऐसे अराजकता फैलाने वाले लोगों के प्रति कठोर कार्रवाई करने के लिए चिन्हित भी करायेगे क्योंकि केंद्रों पर संभ्रांत जरूरतमंद लोगों को समय बर्बाद ना हो और उन्हें दवाई समय के भीतर मिल सके।
आपको बता दें जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी मरीज को कोई भी दवा बाहर से ना लाना पड़े जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है और भोली भाली जनता परेशान ना होने पाए पर प्राइवेट अस्पतालों से व असामाजिक तत्वों से जो समस्या पैदा होती है और साथ – साथ केंद्रों पर समय बेकार होता है झगड़ने से जिससे उन जरूरतमंदों को जिन्हें दवा समय पर उपलब्ध कराने की जरूरत है उनकी व्यवस्था में देरी ना की जाए जो कि अस्पतालों इलाज करा रहे होते हैं।
वही आगे उन्होंने बताया कि अगर बहुत ही इमरजेंसी होती है तो यहां से दवा का साल्ट लिखा जाता है किसी व्यक्तिगत कंपनी का नाम नहीं देते हैं।
आगे उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही बहुत ही सराहनीय योजना जन औषधि योजना जो कि बहुत ही सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराती है यहां तक कि यह दवा 20 से 25% मूल्यों पर ही आसानी से मिल जाती है हम लोग वहीं के लिए सजेस्ट करते हैं।
रही बात नेत्र चिकित्सालय में जैसा कि पिछले कुछ समय पहले संज्ञान में आया था कि पर्चा ₹1 का बनाया जाता है दवाएं बाहर से ₹1000 की खरीदनी पड़ती है यह सारे तथ्य निराधार हैं।
रिपोर्ट जिला ब्यूरो महेश चौधरी जालौन





