सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की हुई बैठक
सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पोषण पूनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने एवं पूर्व के सैम बच्चों का फालोअप करने हेतु दिया निर्देश
निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को शासकीय भवनों में स्थानान्तरित किये जाने हेतु अभियान चला कर करें कार्यवाही-सीडीओ
देवरिया मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आहुत की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के शासनादेश के क्रम में सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पोषण पूनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने एवं पूर्व के सैम बच्चों का फालोअप करने हेतु निर्देशित किया । मुख्य विकास अधिकारी ने आर0बी0एस0के0 टीम के चिकित्सकों को यह भी निर्देशित किया कि आगामी माह में टीमवार पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराये बच्चों की संख्या व विवरण के अनुसार समीक्षा की जायेगी। आर0बी0एस0के0 टीम आगामी बैठक के पूर्व टीमवार सूचना बाल विकास परियोजना अधिकारी को उपलब्ध करायेगें।
आंगनबाड़ केन्द्र भवन निर्माण को यथाशीघ्र कराये जाने, भूमि से सम्बन्धित समस्या ग्रस्त केन्द्रों को एक सप्ताह में समाधान कराते हुए निर्माण आरम्भ कराये जाने, चिन्हित केन्द्रों पर बाह्य विद्युतिकरण हेतु अवशेष कार्याें को शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने, पोषण ट्रैकर एवं अन्य विभागीय ऐपों पर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। बताया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक आंगनबाड़ी केन्द्र को लर्निग लैब के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है। ऐसे केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित 18 मानकों को 25 सितम्बर, 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को शासकीय भवनों में स्थानान्तरित किये जाने हेतु अभियान चला कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त आर0बी0एस0के0 टीम के सदस्य व अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।






