देवरिया भाटपार रानी उप नगर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सहाय निवास पर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रबंधक डॉक्टर अरविंद सहाय कुशवाहा ने सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। एकात्म मानवबाद के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत जिला न्यायाधीश अशोक सिंह कुशवाहा ने बताया कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सोनू वर्मा ,संजय जयसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल ,सुरेंद्र चौहान, राजेश कुमार गुप्ता, सभासद विवेक गुप्ता, अनिल यादव, ऋतुराज गुप्ता, अमरेंद्र मौर्य, नागेंद्र कनौजिया, सुरेश यादव, चंदन वर्मा, लाल बाबू यादव,  दुर्गेश्वरसोनी, गुड्डू सहाय कुशवाहा व हनुमान जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Share.