आज भी लोग राजेश्वरानंद रामायणी के प्रवचन सुन अपना जीवन धन्य मानते हैं कहा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम ने आश्रम पचोखरा में।
■जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. इर्रज राजा ने पचोखरा धाम में स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी के जन्मोत्सव पर हो रहे श्री राम महायज्ञ में समाधि पर जाकर पुष्पा अर्चन किया
■कथा व्यास पंडित श्री रोहित रिछारिया ने अपनी कथा व भजनों के माध्यम से श्रद्धालु जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
बागेश्वर धाम के अचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज जालौन के पचोखरा में लगभग 5:00 बजे आए।
आपको बता दे जिसको लेकर जालौन प्रशासन सजग रहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहा।
वही जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इर्रज राजा ने स्वयं कार्यस्थल की रूपरेखा को तैयार किया व साथ रहे कालपी पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार चूंकि स्थल प्रांगण छोटा था और वहां जन सैलाब इतना उमड पड़ा कि हर व्यक्ति वहां गुरुजी की एक झलक पाना चाहता था वही बाबा की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसे लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई और विशेष पुलिस बल की भी तैयारी की गई ।
वहीं जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. इर्रज राजा ने सर्वप्रथम पचोखरा धाम में स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी के जन्मोत्सव पर हो रहे श्री राम महायज्ञ में समाधि पर जाकर पुष्पा अर्चन किया वहीं कार्यक्रम स्थल छोटा होने व भीड़ अधिक होने की वजह से प्रशासन अलर्ट हो गया
वहीं प्रशासन ने आलाअधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी वही रात के समय अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर समस्त थानो की पुलिस को सचेत कर दिया था
वहीं महिला पुलिस सुरक्षा पर्याप्त मात्रा में मौजूद रही ।
आपको बता दें बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार मध्य प्रदेश की हरदा से हवाई यात्रा करके झांसी आए झांसी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाया रोड 5:00 बजे जालौन के ग्राम पचोकरा पहुंचे उनके आते ही कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वप्रथम उन्होंने स्वामी राजेश्वरानंद रामायण जी की समाधि पर जाकर पुष्पार्चन किया
वहीं भक्तों की गुरु जी की एक झलक पाने की लालसा भी पूरी हुई ।
भक्तों ने बड़ी शांति के साथ दर्शन किए मंच पर पहुंचे गुरु जी ने सर्वप्रथम सभी श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया और कहा पचोखरा अब मेरा गांव है आना-जाना लगा रहेगा ।
वही उन्होंने सजग किया कुछ धर्म विरोधी लोग हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं उनसे सावधान रहकर अपनी एकता अखंडता को मजबूत रखना है आगे उन्होंने कहा राजेश्वरानंद जी रामायणी साधारण संत नहीं थे उनके देश-विदेश में ख्याति थी उनके प्रवचन सुनकर आज भी लोग अपना जीवन को धन्य मानते हैं वहीं जब गुरु जी मंच पर पहुंचे तो महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने शाल श्रीफल व पुष्प माला से उनका वंदन किया गुरुजी के संबोधन उपरांत गुरु जी ने सभी भक्तों की सामूहिक अर्जी लगाई ।
सुबह से ही पंडाल में एक दर्शन की आस लगाये बैठे श्रद्धालुओं का प्रयास था कि बस महाराज जी के दर्शन हो जाएं वहीं पूरा पंडाल प्रांगण महाराज जी की जय हो साधु बाबा की जय हो से गूंज उठा कथा व्यास पंडित श्री रोहित रिछारिया ने अपनी कथा व भजनों के माध्यम से श्रद्धालु जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूरा पचोखरा भक्तिमय था।
साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ इर्रज राजा ने कोच, जालौन, कालपी उपाधीक्षक संग कडी सुरक्षा प्रदान की।
वही ऐट थानाध्यक्ष कामतानाथ कामताप्रसाद, कोटरा थानाध्यक्ष महेश कुमार, चुर्खी थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, उरई कोतवाली से अतिरिक्त निरीक्षक सुशील पाराशर,उरई यातायात निरीक्षक संजय सिंह,डकोर थानाध्यक्ष योगेन्द्र पटैल , कैलिया थानाध्यक्ष संजीव यति,थाना रामपुरा से शुक्ला जी ,उरई मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह सहित लगभग जनपद जालौन के सभी थानो से भारी मात्रा में पुलिस बल ने सुबह से ही व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये रखी।






