कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं फर्जी तरीके से बैनामा करा कर रूपये ठगने वाले ठगो को गिरफ्तार किया गया
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा के निर्देश पर अपर एस पी असीम चौधरी के पर्यवेक्षण मे सी ओ कालपी डा देवेन्द्र पचौरी के नेतृत्व मे एस एस आई सतपाल यादव ने ठगी करने वाले 10 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया
जिनके खिलाफ कोतवाली मे विधिक कार्यवाही की गयी! ठगो के पास से 17 लाख 80 हजार रुपये नगद, एक सोने की जंजीर, दो फर्जी आधार कार्ड वरामद किये गये!






