कोटरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणो को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा के कुशल निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के पर्यवेक्षण मे सी ओ सदर गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व मे
कोटरा प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ
अवैध 04 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ अप्पा राव पुत्र भैय्यालाल ,अनमोल पाल उर्फ कृष्णकान्त पुत्र रामेश्वर पाल निवासीगण कस्बा व थाना कोटरा जनपद जालौन के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।






