*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 07.10.2023 जनपद देवरिया।*
*पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा भू-माफिया के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, कुल 3.5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।*
आज दिनांक 07.10.2023 को जनपद देवरिया के भू माफिया अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ ढोढा पुत्र स्व0 रामवृक्ष यादव निवासी विशुनपुरा थाना सुरौली जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट देवरिया द्वारा वाद संख्या 1569 /2023 में आदेशोपरांत पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। इस अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त की कुल लगभग 3.73 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी

 

है तथा भूमि सहित बने होटल रौनक रेस्टुरेंट एंड बैंक्वेट का कस्टोडियन तहसीलदार सदर के अधीन सुपुर्द किया गया। इस संपत्ति को कब्जा करते समय दुग्गी पिटवा कर उद्धघोषणा करा कर सार्वजनिक रूप से जनता को इस कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस भूमाफिया अभियुक्त के विरूद्ध देवरिया एवं गोरखपुर में भूमी अधिग्रहण जैसे गम्भीर अपराध के कुल 05 अभियोग पंजीकृत है।
*कुर्क संपत्ति का संक्षिप्त विवरणः-*
01. भूमी कीमत लगभग 2 करोड़ 18 लाख रू0
02. निर्मित कराये गये होटल रौनक रेस्टोरेन्ट एण्ड बैक्वेट हैल कीमत लगभग 1 करोड़ 55 लाख रू0
*अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों विवरणः-*
01. मु0अ0सं0 39/2008 धारा 419, 420, 469, 387, 504, 506, 411 भादवि थाना बरहज देवरिया।
02. मु0अ0सं0 50/2008 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगेस्टप एक्ट थाना बरहज देवरिया।
03. मु0अ0सं0 780/2022 धारा 419, 420, 406, 504, 411, 34 भादवि थाना कैन्ट गोरखपुर।
04. मु0अ0सं0 140/2022 धारा 419, 420, 406भादवि थाना भलुअनी देवरिया ।
05. मु0अ0सं0 141/2022 धारा 420, 406, 504, 506 भादवि थाना भलुअनी देवरिया ।
*टीम का विवरणः-*
01. श्री अंशुमान श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी बरहज/रुद्रपुर जनपद देवरिया
02. तहसीलदार सदर श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जनपद देवरिया
03. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
04. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रंजय सिंह थाना सुरौली जनपद देवरिया
मय पुलिस टीम

Share.