सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, हर संभव मदद का दिया भरोसा
उरई (जालौन)। उरई में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सभासद माता प्रसाद के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार घायलों के स्वास्थ्य और उपचार पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनवर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7





