पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना।
उत्तराखंड़ के बद्रीनाथ में हिमपात जारी
आपको बता दे जहाँ दिल्ली में बारिश के बाद जहां लोगों को भारी प्रदूषण से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिणी राज्यों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि
आने वाले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।
आज उत्तराखंड़ के बद्रीनाथ में हिमपात जारी है। इलाके में ताजा हिमपात के चलते कड़ाके की ठंड महसूस की गई।
भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट जानकारी देते हुए बताया है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 14 नवंबर से पूर्वी लहर के कारण बारिश शुरु हो सकती है।
मैदानी राज्यों में बढ़ेगी ठंड
अब उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम में तेजी से बदलाव महसूस किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों जैसे मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
यहाँ बिहार में पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी।





