Spread the love

80वें जश्ने यौमे आजादी पर ग्रामीण अंचलों में शान से फहराया तिरंगा

मोठ। 80वें जश्ने यौमे आजादी के मौके पर तहसील मोठ के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, मदरसों एवं सरकारी भवनों पर शान से तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर मदरसा जामिया अरबिया शमसुल उलूम साकिन, राजकीय इंटर कॉलेज साकिन, जूनियर हाईस्कूल साकिन, के.आर. पब्लिक स्कूल साकिन, बीके टू बॉयज साकिन एवं प्राथमिक विद्यालय साकिन सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत, नगमे, तराने, नात और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपल, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.