स्वीप के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निकाली जाएगी पिंक स्कूटी रैली
देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि स्वीप के अन्तर्गत महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाकर जेन्डर रेशियो को आनुपातिक रुप से बेहतर करने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिंक स्कूटी रैली विकास भवन से 25 नवंबर को प्रातः 10:30 से निकाली जाएगी।
यह रैली विकास भवन से होकर रुद्रपुर मोड़ से होते हुए पुनः विकास भवन पर समाप्त होगी।





