2 से 9 दिसंबर 2023 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा भव्य आयोजन।

Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya will be organized from 2 to 9 December 2023

उ प्र जनपद जालौन के उरई नगर मे 2 से 9 दिसंबर 2023 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन।

  Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya will be organized from 2 to 9 December 2023

Focusnews24x7news Desk November 26 2023 Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya will be organized from 2 to 9 January 2023

focusnews24x7


रावतपुरा धाम धार्मिक संस्था के श्री रमाकान्त व्यास रावतपुरा के मुखारविंद से नगर में 02 से 9 दिसम्बर तक  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन उमरार खेडा शान्ति नगर झांसी रोड पुरानी चुंगी  के सामने उरई में किया जा रहा है।नगर में हो रहे बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर धर्म प्रेमी लोगों में भारी उत्साह है

कथा वाचक के रूप में व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य रमाकान्त व्यास जी महाराज शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ जनमानस को प्राप्त होगा।

■2  दिसम्बर 2023 को शोभा कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन व कथा का शुभारंभ

कथा का शुभारंभ 02 दिसंबर  को दोपहर 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल  उमरार खेडा झांसी रोड पहुंचेगी।

दोपहर 1 बजे से 04 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा।

विस्तृत विवरण

3 दिसंबर 2023 को कुंती स्तुति भीष्म स्तुति एवं विदुर चरित्र का वर्णन किया जाएगा
■4 दिसंबर 2023 को कपिल देवहूति संवाद ध्रुव चरित र का वर्णन कथा व्यास पंडित रमाकांत व्यास जी महाराज की मुखारविंद से होगा।
■5 दिसंबर 2023 को प्रहलाद चरित्र गजेंद्र उपार व्यास बलिवामन चरित श्रीराम जन्म।
■ 6 दिसंबर को होगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंद उत्सव एवं बाल लीलाओं का वर्णन
■ 7 दिसम्बर को कलयुगी नागलीला रास व गोवर्धन लीला का वर्णन।
■ 8 दिसंबर को रुक्मणी विवाह व  सुदामा चरित पर विसतार से चर्चा।

■ 9 दिसम्बर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 

वही प्रतिदिन कथा की उपरांत प्रसादी के वितरण की व्यवस्था रहेगी।

卐卐卐卐ॐॐॐॐॐ卐卐卐卐

परमपिता परमेश्वर ईश्वर व कीतिशेष श्रीमती मुन्नी देवी व कीर्तिशेष श्री यशोदानंदन सीरौठिया की अनुकम्पा से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भाव आयोजन होने जा रहा है
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन परम पूज्य श्री रमाकांत व्यास जी महाराज की मुखारविंद से श्रवण कर  धर्मलाभ व अपने जीवन को कृतार्थ करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।
जिसमें मुख्य यजमान के रूप मे श्रीमती आशा सिरौठिया -प्रदीप सीरौठिया को धर्मलाभ का अवसर प्राप्त हुआ है।

यहाँ आयोजक द्वारा कई दिनों से जोर-शोर तैयारियां शुरू कर दी थी।

वहीं अब नजदीक समय देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन वयवस्था मे लगे सदस्यों मे शैलेन्द्र पचौरी ने बताया है कि उरई और निकटवर्ती क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग आयोजन को मिल रहा है।

वही श्रद्धालु भक्तजनो के स्वागत उत्सुक सीरौठिया परिवार के मनीष सीरौठिया- रश्मि सिरौठया , हर्षिता(निक्की) सीरौठिया, साक्षी -ज्ञानमणि , आदित्य सीरौठिया, चंद्रमणि सीरौठिया मयंक सीरौठिया है।

 साथ ही पं • प्रदीप सीरौठिया  पूर्व निबंधक  उत्तर प्रदेश सरकार को  नगरवासियों व  श्रद्धालुजनों का अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है वही श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालु कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों का विभाजन कर उन्हें दायित्व सौंपा है। सभी वर्ग के लोग स्वरूचि से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर  तैयारी मे जुटे हैं।
वही श्री प्रदीप सीरौठिया पूर्व निबंधन उत्तर प्रदेश सरकार व दीपमणि सीरौठिया द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी कथा को सुनने व अधिकाधिक संख्या में कथा ज्ञान य़ज्ञ में भागीदार बनने की अपील जनमानस से की है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters