डोंगा पूजन व सत चण्डी यज्ञ के साथ पेराई सत्र शुरू
■ बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, प्रतापपुर, देवरिया (उ0 प्र0)
प्रतापपुर देवरिया जिले की इकलौती चीनी मिल बजाज हिंदुस्तान सुगर लिमिटेड, प्रतापपुर, देवरिया (उ0 प्र0) की पेराई सत्र डोंगा पूजन व 10 दिवसीय सत चण्डी महायज्ञ के साथ शुरू हो गया।
पुरोहित पंडित शिवजी तिवारी,
शत्रुघ्न तिवारी,नन्दकुमार तिवारी,मनीष तिवारी के देख रेख में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञमान राघवेंद्र शुक्ला के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
तद्पश्चात मुख्य अतिथि मा0 रविंद्र कुशवाहा, सांसद सलेमपुर व जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा के गरिमामय उपस्थिति में डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुरुआत किया गया।
यूनिट हेड डॉ आर0 एन0 त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल 1695 लाख कुन्तल गन्ना की पेराई हुआ था।
इस वर्ष 2023-24 के सत्र में लगभग 20 लाख कुन्तल गन्ना पेरने का लक्ष्य है।
पिछले साल गन्ना का मूल्य जनरल 365 और अर्ली 375 था।
इस साल अभी तक शासन द्वारा मूल्य तय नही हुआ है।साथ ही पिछले साल का किसानों का गन्ना मूल्य लगभग 3 करोड़ बाकी है।
मिल प्रशासन से केन मैनेजर एच0 के0 शर्मा,सेल्स मैनेजर अभिषेक पांडेय, एच0 आर0 राजेश मठ पाल, विजय प्रकाश सिंह,दिनेश तिवारी,बहादुर सिंह, सुनील सिंह,नीरज शाही पूर्व राज्य मंत्री,दिलीप सिंह बघेल के साथ गन्ना किसान पारस कुशवाहा पूर्व चेयरमैन,योगेंद्र राय,बालेश्वर राय, गिरधारी सिंह,वीरेन्द्र यादव,का0 जयप्रकाश यादव,मदन सिंह,गुड्डू यादव,श्यामविहारी कुशवाहा, अशोक कुशव,बलिष्टर सिंह,रामचीज भगत,संतोष कुशवाहा, प्रयाग जयसवाल,नागेंद्र दीक्षित, जितेन्द्र गुप्ता,उपस्थित रहे।गन्ना लाने वाले बैल गाड़ी व किसान नथुनी बैठा रतसिया थे।






