IPL 2024  पांच सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन्हें आईपीएल नीलामी से पहले टीमों ने रिलीज कर चौंकाया

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाडि़यों की सूची जारी कर दी है। रिलीज किए गए खिलाडि़यों की लिस्‍ट में 5 ऐसे चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं, जिन्‍हें करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदा गया था।

वर्ल्‍ड कप के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें दुनिया की सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल पर हैं। आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज खिलाडि़यों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही कुछ खिलाडि़यों को ट्रेड स्वैप के जरिये टीम में शामिल किया गया है। वहीं, कुछ फेंचाइजी ने करोड़ों में खरीदे गए 5 खिलाडि़यों को रिलीज कर सभी को चौंका दिया है। अब 19 दिसंबर को दुबई में खिलाडि़यों की नीलामी की जाएगी। इससे पहले जानते हैं रिलीज किए गए पांच सबसे महंगे खिलाडि़यों और ट्रेड स्वैप के जरिये टीम में शामिल किए गए खिलाडि़यों के बारे में।

दरअसल, भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए आईपीएल 2024 के आयोजन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि इस बार आईपीएल से पहले ऑक्‍शन की प्रक्रिया दुबई में की जाएगी। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार है, जब नीलामी देश के बाहर आयोजित की जाने वाली है।

16.25 करोड़ के स्‍टोक्‍स रिलीज होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के स्‍टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2024 से पहले रिलीज होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी है। धोनी की सीएसके ने स्‍टोक्‍स को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन ने 16.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। इसके बाद दूसरा नाम हैरी ब्रूक का है, जिन्‍हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था।

रिलीज किए गए सबसे महंगे 5 खिलाड़ी

1. बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था।
2. हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा था।
3. शार्दुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा था।
4. वनिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में खरीदा था।

5. हर्शल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में खरीदा था।

ट्रेड किए सबसे महंगे खिलाड़ी हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए ट्रेड किया है। उन्‍हें गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। अगर मुंबई इंडियंस पांड्या को सीधे खरीदती तो ऑक्‍शन के समय उनके पर्स में पैसा नहीं बचता। इस कारण मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी के साथ ऑल कैश डील के तहत ट्रेड किया है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters