11 दिसम्बर को 27 जिलों में धरना देगा प्रभोस
भाटपार रानी, देवरिया।
प्रगतिशील भोजपुरी समाज के केंद्रीय महासचिव डॉ जनार्दन सिंह ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रगतिशील भोजपुरी समाज के तत्वावधान में 11 दिसम्बर 2023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 27 जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा।धरना के माध्यम से भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की जोरदार मांग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भोजपुरी क्षेत्र के 27 जिलों में एक ही साथ धरना का आयोजन किया गया है।धरना के माध्यम से सदियों पुरानी भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जाएगी।श्री कुशवाहा ने बताया कि देश को आजाद हुए 77 साल बीत गए।बावजूद इसके भोजपुरी समाज आज भी गुलाम हैं।प्रगतिशील भोजपुरी समाज 1965 से भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है।लेकिन सरकार झूठी आश्वासन देती आ रही है।अब भोजपुरी समाज अपनी मातृ भाषा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगा।यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगा।वहीं प्रगतिशील भोजपुरी समाज के जिला सचिव सुरेश कुमार व मनोज कुमार भारती ने कहा कि 11 दिसम्बर 2023 को देवरिया स्थित टाउन हॉल में हुंकार भरी जाएगी।उन्होंने कहा कि धरना ऐतिहासिक होगा।इस धरना में जनपद के कोने -कोने से भोजपुरी भाषा प्रेमी भाग लेंगें।धरना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।श्री भारती ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना में भाग लेने के लिए भाटपार रानी तहसील क्षेत्र से भी सैकड़ों लोग प्रतिभाग करेंगें।

Share.