Spread the love

बालिका दुष्प्रेरित में आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान लगी गोली ।

एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एस ओ जी/सर्विलांस टीम जालौन एवं एट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम हरदोई गुर्जर में बालिका द्वारा आत्महत्या की गई थी इसकी छानबीन के बाद पुलिस को बालिका के पिता रमाकांत पाल द्वारा शाहिद पुत्र अनवर खान के खिलाफ तहरीर दी गई थी पिता द्वारा कहा गया था कि मेरी पुत्री को मर जाने के लिए
दुष्प्रेरित किया गया जिस पर वह क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली थी गंभीर प्रकरण को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी मुखबिर की सूचना के आधार पर हरदोई गुर्जर प्रतीक्षालय के पास टीम द्वारा दविश दी गई अभियुक्त खुद को घिरता हुआ देख पुलिस को जान से करने के नियत से फायरिंग की गई आत्मरक्षार्थ हेतु जवाबी फायरिंग में फायरिंग की जिसमें अभियुक्त को गोली लगने से मौके पर घायल हो गया अभियुक्त के पास अवैध असला एवं जिंदा, खोखा कारतूस सहित सामान बरामद करके उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया अभियुक्त शाहिद खान पर मुकदमा अपराध संख्या 200 /23 धारा 306 आईपीसी के तहत पहले से ही मुकदमा पंजीकृत था और गांव में कई छूटपुट घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है।

Share.