मानवीय सेवा सर्वोपरि है पूंछ थाना अंतर्गत क्षेत्र मे दिख रहा है दिन प्रतिदिन थानाध्यक्ष का प्रशंसनीय कार्य ।
■कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों के चेहरे खिल उठे।
पूंछ। पुलिस विभाग के झांसी जनपद के पूंछ थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह सभी आम व खास लोगों के लिए एक नजीर बन गया है
वैसे तो आज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था
समाधान दिवस के आयोजन में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा था कि इस दौरान कुछ बुजुर्ग महिला व पुरुष आकर अपनी ठंड लगने की समस्या को बताया गरीब महिला बुजुर्गों की समस्या को सुनते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बुजुर्गों की ठंड से निराकरण के लिए कंबल मंगवाकर बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को देकर मदद की एवं उनका हाल-चाल पूछा।
गर्म कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों के चेहरे खिल उठे एवं उन्हें आशीर्वाद देते हुए अपनी खुशी जाहिर की ।
यह सब नजारा देख रहे उपजिलाधिकारी मोठ मनोज कुमार सरोज ने अरुण कुमार तिवारी की इस मानवीय पहल से समाधान दिवस में आए हुए फरियादीगणों द्वारा एके तिवारी एवं पूछ पुलिस की प्रशंसा व सराहना की।
आपको बता दे कि अरुण कुमार तिवारी ने कल ही झोपड़ी बनाकर आसपास रहकर मजदूरी करके गुजारा कर रहे मजदूरों के बच्चों से तिवारी ने बातचीत कर बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा करने लगे उन्हें लगा वास्तव में उनकी उम्र इस वक्त स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने की है आज तक स्थिति ठीक ना होने से उनकी आर्थिक तंगी के चलते व शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे उन्होंने बच्चों से काफी दिलचस्पी के साथ बातचीत की
और थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बच्चों के लिए पढ़ाई के सभी साधन उपलब्ध कराए थे और सभी बच्चों को पेन पेंसिल किताब कॉपी कस्बा पूछ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से आग्रह किया की बच्चों का दाखिला हो जाए और सभी बच्चों का दाखिला कर दिया गया यह देखकर उन सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्हें लगा कि वास्तव में उन्हें भी सभी के साथ समाज में शिक्षा से लेकर विकास के लिए जीने के अधिकार है उनकी खुशी और उत्साह का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की झांसी जिले के साथ ही साथ पूरे उत्तर प्रदेश में हर जगह सराहना हो रही है।





