Spread the love

आम जनता मार्केटिंग की बैठक हुई संपन्न

सोहनपुर, देवरिया। विकास खण्ड बनकटा के राजस्व गांव सोहनपुर के मधईपुर टोला में हुई आम जनता मार्केटिंग की बैठक ।

जिसमें कंपनी के सीईओ अजीत यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप लोगों के द्वारा किया गया परिश्रम का लाभ आप लोगों को महसूस हो रहा है।

उससे ज्यादा खुशी इस कंपनी के एमडी नीलम सिंह को है, कि आज के दौर में महिलाएं भी अपनी सक्रियता दिखा रहीं हैं, वहीं आज आप लोगों द्वारा किया गया प्रयास आप स्वयं देख रहीं हैं, इसमें से कुछ हमारी बहनें प्रथम लेवल से लेकर दुसरा,तिसरा लेवल तक पहुंचने पर बधाई देते हुए सबको आगे कदम बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान महिलाओं की सम्मानित लीडर माया देवी ने भी कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा और आने वाले समय में हम लोग सभी प्रकार के लोगों को साथ लेकर चलेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान संगीता देवी, सुनिता देवी, प्रतिभा देवी, प्रतीमा देवी, प्रियंका देवी, शांति देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, आदि की उपस्थिति रही।

Share.