घाट लहचूरा मे निकाली गई भव्य शोभा यात्रा मौजूद रहे सैकडो महिलाएं पुरुष

ग्राम घाट लहचूरा मे अयोध्या में सोमवार को प्रभू श्रीराम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है।
रविवार को प्राण प्रतिष्ठा से घाट लहचूरा में भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभू श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं। धर्मिक आयोजनों की इस श्रृंखला में रविवार को घाट लहचूरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक रथ में भगवान प्रभू श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण और मां सीता की झांकी सजाई गई।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त जब भगवा पताका लेकर जब नगर की सड़कों पर उतरे तो पूरा माहौल राममय हो गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त नाचते झूमते और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा वहां के ग्राम प्रधान कल्पना दीपक मिश्रा व ग्राम वासियों के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
फोकस न्यूज24×7 घाट लहचूरा से मानवेंद्र यादव

Share.