Spread the love

डीजे के साथ हजारों की संख्या मे भक्तो ने निकाली नगर मे शोभा यात्रा

शोभा यात्रा के दौरान डीएम राजेश कुमार व एसपी ईरज राजा ने किया स्थलीय निरीक्षण

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद

साथ ही एल.आई.यु की टीम ने सभी गतिविधियों पर रखी पैनी नजर।

500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त होने पर क्षेत्र में जय श्री राम के नारे गूंज उठे  

श्री राम की जनमभूमि अयोध्या जी में हो रहे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे भारत वर्ष मैं हर्ष की लहर गूंज रही है ।जगह जगह राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुन्दर काण्ड पाठ रथ यात्रा और प्रसाद वितरण कर राम भक्त खुशी मना रहे है ।

आतिशबाजी से जगमग हो रहे है गाँव शहर में जगह जगह बड़ी बड़ी स्क्रीन पर हो रहे उच्चारण ओर प्राण प्रतिष्ठा के लाईव कार्यक्रम को लोगों ने देखा । लोगों ने सीधा प्राण प्रतिष्ठा आयोजन देख कर शहर में चल रहे भंडारों में भी प्रसाद ग्रहण किया।शहर में भी बड़े ही धूमधाम धाम से प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मनाया गया ।

इस अवसर पर जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया तथा श्री राम भक्तों ने भजन कीर्तन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वही सनातन एकता संगठन की रेखा सोनकिया व संगठन की तमाम महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में व ठडेश्वरी मन्दिर मे श्री राम भक्तों ने भजन कीर्तन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वही भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व महिला मोर्चा की प्रीति बंसल मंजू रानी संगीता पाठक आदि उपस्थिति रही।

 

Share.