एक ही समुदाय के दो पक्षों के आपस की लडाई मे प्रधान प्रतिनिधि को पीटा गया ।
झासी के पूंछ थाना क्षेत्र मे प्रधान प्रतिनिधि पर गैंगस्टर एक्ट के अपराधी व उसके गुर्गो ने हमला करते हुए प्रधान प्रतिनिधि को पीटा दिया। उक्त घटना में प्रधान प्रतिनिधि चोटें आयी है ,मामला झासी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली का है, जहां एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपस में लडाई हुई है बताया गया है कि प्रधान प्रतिनिधि दिनेश गौशाला पर गायों के लिए भूसा डलवाने जा रहे थे, इसी दौरान लग्जरी कार में सवार होकर गैंगस्टर अपराधी किस्म के लोग अपने गुर्गो के साथ आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, दिनेश अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागा हालांकि उक्त घटना में प्रधान प्रतिनिधि को चोट आयी है।साथ ही अपराधियों की गाड़ी भागते हुए पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों को शीघ्र पकडे जाने का आश्वासन दिया गया और बताया अपराधी किस्म के व्यक्तियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी
उक्त संबंध में को पुलिस उपाधीक्षक मोठ ने क्या कहा सुने विस्तार से।






