गांव गांव जाकर करेंगे भाजपा की रीति नीति का प्रसार प्रचार : छत्रपाल सिंह राजपूत

पूँछ झाँसी भारतीय जनता पार्टी मण्डल पूँछ की बैठक कस्बे के एक विवाह घर मे जिला महामंत्री भाजपा झाँसी छत्रपाल सिंह राजपूत के मुख आतिथ्य में मण्डल प्रभार रामकिशोर आर्या के विशिष्ठ अतिथिथ्य में एवं मण्डल अध्यक्ष पूँछ गुरुमीत सिंह गूर्जर की संयोजकता में  सम्पन्न हुई

 जिसमें सभा के दौरान मौजूद रहे पूर्व मण्डल अध्यक्ष चेतराम तिवारी सहित महिला पदाधिकारी आनन्दी कुमारी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामराजा राजपूत युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा प्रताप जौरा जिला महामंत्री युवा मोर्चा यगेश यादव के द्वारा सयुक्त रूप से कार्यक्रम के पूर्व महापुरुषों के चित्रों पर फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया

 बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य बक्ता के रूप में रहे छत्रपाल सिंह राजपूत ने बताया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की सोच को अपनाते हुए

सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है बिना किसी भेद भाव के गांव, गरीब,किसान की हर सम्भव उत्थान करने में लगी हुई है

इसी धरना के साथ पार्टी ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता से गांव चलो अभियान के तहत गांव गांव जाकर लोगो मे रहकर शासन सरकारी योजनाये एवं भाजपा की रीति नीति का प्रसार प्रचार करने की अपील की है

इस दौरान मुख्य रूप से सुनैना राय, निधि यादव सहित अजय शुक्ला, महेश परिहार, पवन परिहार, साकेत गुप्ता, भागवत वर्मा, रूपनारायण, संजय राजपूत, माता प्रसाद, हृदेश गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, संतोष बंशकार, माधौ शिशौदिया, दीपक तिवारी, उमेश सहित भाजपा के पदाधिकारि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.