Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लांचिग उरई के वन्डर प्ले स्कूल मे साइंस एग्जीबिशन में बच्चो ने दिखाये हुनर ।
उरई (जालौन) आपको पता है कि 23 अगस्त 2023 भारत के लिए गर्व का दिन था आज के दिन भारत चंद्रमा पर लैंड करने वाला दुनिया का चौथा देश बना
इस विशेष महत्व वाले दिन को सेलिब्रेट करने और चंद्रयान- 3 के रोवर को चांद पर लैंडिंग प्रक्रिया को आमजन को समझाने के लिए उरई मे वंडर प्ले एजुकेशन सेंटर के छोटे बच्चों ने अपने चंद्रयान-3 रॉकेट के माध्यम से स्कूल में आए अभिभावकों को रॉकेट लॉन्च की लाइव पर फोकस किया व एग्जीबिशन मे चार चाँद लगाया दिया।
उरई के अंडर प्ले स्कूल एजुकेशन सेंटर में आज साइंस एग्जीबिशन में बच्चों द्वारा अपने-अपने प्रोजेक्ट को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया उसी क्रम में एक प्रोजेक्ट जो चंद्रयान 3 से मिलता-जुलता था वह भी बड़ा आकर्षण का केंद्र बना आए हुए अभिभावकों के मन में वही चंद्रयान-3 लॉन्च के यादगार पल फिर से ताजा कर दिए
इन नन्हे मुन्ने बच्चों ने
सेंटर के एग्जीबिशन में chandrayaan-3 का 3D मॉडल दिखाया गया. इसके अलावा एग्जीबिशन में चंद्रमा पर होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया को भी समझाया गया
वही विद्यालय के डायरेक्टर अभय द्विवेदी ने सभी बच्चों की प्रोजेक्ट को देखा परख कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया वही पूरा विद्यालय परिवार सहित बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित रहे।