Spread the love

भोजपुरी कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने बांधा शम्मा
—- प्रगतिशील भोजपुरी समाज के तत्वावधान में हरेराम चौराहा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापपुर, देवरिया। रविवार को प्रगतिशील भोजपुरी समाज जिला इकाई देवरिया के तत्वावधान में भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के हरेराम चौराहा स्थित रघुकुल एकेडमी के प्रांगण में विराट भोजपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान दर्जनों रचनाकारों ने भोजपुरी भाषा में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। वरिष्ठ कवि सौदागर सिंह ने अपनी देशभक्तिपूर्ण रचना- अस्मिता भारत के बलिदानी बन बचावल जाई, दुश्मनी जेही करी भारत से ओके लतीयावल जाई—-प्रस्तुत किया।वहीं उन्होंने अपनी होली की रचना प्रस्तुत सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।कवि व शायर मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना–चारों ओरिया उथल- पुथल बा,देखके मन घबराइल बा, कहाँ गइल पहले के दिनवा का जमाना आइल बा—-प्रस्तुत कर बिगड़ते समाजिक स्वरूप पर प्रकाश डाला।कौशल किशोर मणि ने अपनी रचना–अंगूरी से पहिले पहुंचा धराई, जरूरी भइल बा पहिले लड़की देखाई—- प्रस्तुत कर शादी- विवाह के बिगड़ते माहौल पर प्रकाश डाला।वहीं शायर जियाउल्लाह अंसारी ने अपनी रचना— हिंदू में कबो कबो मुसलमान में होला,का कबो राउर गिनती इंसान में होला—-प्रस्तुत कर मिटते हुए इंसानियत को रेखांकित किया। वहीं विकास तिवारी ने अपनी रचना—कर ताज के तैयारी अब उ दिन दूर नइखे, माटी भोजपुरी के अब मजबूर नइखे—प्रस्तुत कर भोजपुरी के महत्व को उजागर किया।सीताशरण फटीचर ने अपने काव्य में माध्यम से भ्र्ष्टाचार पर प्रहार किया। पं० मधुसूदन द्विवेदी मृदुल ने गीत भजन व नात प्रस्तुत किया।लोकगायक विनीत मिश्र अंकित, लोक गायक सुबाष यादव,राम इकबाल सिंह, मु० मुस्ताक,प्रमोद चौधरी,सृष्टि सिंह, अनामिका यादव,पंकज निराला ने भी कविता व गीत प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक प्रभोस के जिला प्रवक्ता व पत्रकार मनोज भारती व प्रभोस के जिला सचिव सुरेश कुमार ने आए हुए रचनाकारों व अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने व इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य कौशल किशोर तिवारी, डॉ जगरनाथ सिंह, प्रोफेसर रविन्द्र यादव, ओमप्रकाश देव, प्रवीण देव, यूसुफ अंसारी, रविन्द्र यादव,नन्हे यादव, डॉ भागीरथी यादव,प्रधान प्रतिनिधि चन्दन सिंह, कुंदन सिंह, विजय यादब, अमरेंद्र शर्मा, दिनेश यादव, शमशाद आलम, राहुल यादव, विकास यादव, डॉ सन्तोष, डॉ सलीम अंसारी, बृजकिशोर चौधरी, बृज मोहन सिंह, अनीस, मुन्ना, राजू पटेल, उदय प्रताप सिंह, खलील अंसारी,कप्तान शर्मा, अजय यादव, विजय यादव,डॉ मनीष, अखिलेश गुप्ता,संजय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share.