क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह में शामिल हुए गरोठा विधायक जबाहर लाल राजपूत

गढ़ कुण्डार सिंन्दूरसागर अंतर्गत क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिवराम तिवारी शैलू सरपंच हुए।

विधायक द्वारा फीता काट कर एवं टास उछाल कर समापन समारोह के सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज हमारे गढ़ कुण्डार सिंन्दूरसागर में युवा साथियो ने एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी समरसता के साथ, भाई चारे के साथ एक साथ मिलकर एक बढ़िया महौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है,हमें अपने जीवन में निश्चित रूप से खेल के प्रति लगाव होना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिये भी हमें खेल खेलना जरूरी है,मानसिक – शारीरिक संतुलन के लिए खेल अतिआवश्यक है,खेल से हमारे शरीर को हमेशा लाभ मिलता है।

चाहे कोई भी खेल हो उसे खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत दोनों होगा। एक टीम जीतती है तो दुसरी टीम जीतती है। कोई भी टीम व खिलाड़ियों को हार से मायुस नहीं होना चाहिए। हम सभी जीतने पर जिस प्रकार से खुशियां मनाते हैं ठीक उसी प्रकार अगर हमें हार का सामना करना पड़ता है तो हमें हार से सीख लेते पुनः हमें कड़ी मेहनत कर बाउंस बैक करते हुए आगे बढ़ना है।

इस मौके पर गरोठा विधायक जबाहर लाल राजपूत , जिस में मुख्य अतिथि के रूप में शिवराम तिवारी शैलू तिवारी सरपंच एवम् कपिल मुदगिल यूवा मोर्चा जिला उपाध्क्ष क्रपा राम यादव देवेन्द्र तिवारी मुकेश गुप्ता अनजुल तिवारी गव्वू तिवारी वहीद खां ब्रशभान परिहार कल्लू खागर गोल यादव शिवम यादव शिवम बंशकार एवम् समस्त गढ़ कुण्डार उपस्थित रहा पहले टोस शक्ति भैरो ने जीता था और सफलता झांसी टीम को मिली और आसानी से झांसी की टीम ने फाईल मैच जीत हासिल कर ली
और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें।

Share.