Spread the love

आदर्श आचार संहिता व होली त्यौहार में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु  हुआ पूंछ पुलिस का फ्लैग मार्च व पैदल मार्च ।

■थानाध्यक्ष जेपी पाल ने ग्रामो में पैदल गस्त कर जन मानस को कराया सुरक्षा व्यवस्था का एहसास

साथ ही कहा कि पुलिस की सभी अति संवेदनशील ग्रामो पर पैनी नजर है।

■ चुनाव में अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी

थाना पूंछ क्षेत्र के ग्रामों में आगामी लोकसभा चुनाव होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए दंगा रोधी उपकरणों के साथ सशस्त्र बल आईटीबीपी (इंडियन तिब्बत बॉर्डर फोर्स) एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ हरमोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज थानाध्यक्ष जेपी पाल के नेतृत्व में

अतिसंवेदनशील ग्रामो में पूंछ ,बडेरा, सेरसा,खकल, सेसा, फतेहपुर स्टेट, पनारी आदि ग्रामो में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देखकर आगामी चुनाव को भय मुक्त माहौल में निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

पैदल गस्त करते हुए ग्रामवासियो से निर्भीक निडर होकर मतदान करने की बात कह कर किसी के द्वारा वोट के लिए नाजायज दबाव एवं किसी प्रकार का लालच दिया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। चुनाव के दौरान अराजकता का माहौल पैदा करने की कोई कोशिश न करे पुलिस की सभी अति संवेदनशील ग्रामो पर पैनी नजर है। चुनाव में अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई

की जाएगी। बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

साथ ही थानाध्यक्ष जेपी पाल ने पूरे स्टाफ के साथ रूट मार्च निकालकर और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

Share.