आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन व होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये कैलिया पुलिस हुई सक्रिय।
उरई जालौन आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन व होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये
थानाध्यक्ष कैलिया नीलम सिंह ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ पीपरी तिराहे पर
जो झांसी की सीमा से लगा है यहाँ किया पैदल मार्च
साथ ही लगातार चलेगा वाहन चैकिंग अभियान वही रात के समय मे सलैया बुजुर्ग के पहूज नदी के सेतु पर
उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा पर वने चैक पोस्ट पर वाहन चैकिंग कर आम नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराया।
आदर्श आचार संहिता व होली त्यौहार में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस का फ्लैग मार्च व पैदल मार्च किया गया
थाना कैलिया के ग्रामों में आगामी लोकसभा चुनाव होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए दंगा पुलिस अधीक्षक डा• ईरज राजा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कोच उमाशंकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में आज थानाध्यक्ष नीलम सिंह के नृतत्व में अतिसंवेदनशील ग्रामो में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा कर आगामी चुनाव को भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।
पैदल गस्त करते हुए ग्रामवासियो से निर्भीक निडर होकर मतदान करने कि बात कह कर किसी के द्वारा वोट के लिए नाजायज दबाव एवं किसी प्रकार का लालच दिया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
चुनाव के दौरान अराजकता का माहौल पैदा करने की कोई कोशिश न करे पुलिस की सभी अति संवेदनशील ग्रामो पर पैनी नजर है।
चुनाव में अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
रूट मार्च निकालकर और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।साथ ही प्रदेश की सीमा लहार दबोह बॉर्डर पर देर रात सघन वाहन चेकिंग की गयी।
चैकिंग दौरान थानाध्यक्ष नीलम सिंह के साथ साथ पूरा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।





