Spread the love

अस्पताल आने वालों को 6 वाटर कूलर देंगे शीतलपेय जल-सीएमए

 

अस्पताल में लगे 2 वाटर कूलर कराये गये ठीक, 3 में मरम्मत जारी

 

उरई(जालौन)। जिला चिकित्सालय (पुरुष) में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब मोल का पानी नहीं खरोदना पड़ेगा। घर से भी उन्हें पानी लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में पेयजल किल्लत को देखते हुए सीएमएस डा.जे.जे.राम ने कैम्पस में लगे 2 वाटर कूलरों को ठीक करा दिया है। जबकि 3 में सुधार का कार्य जारी है एक वाटर कूलर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही लगवाया जाना प्रस्तावित है। काफी समय से जिला पुरुष अस्पताल में पेयजल संकट बना हुआ था। इस समस्या को लेकर सीएमएस गंभीर थे और उन्होने लगभग 3 साल से बन्द पड़े आरओ वाटर प्लांट को फिर से चालू कराने के लिए स्थानीय मिस्त्रियों को बुलाकर सुधार के प्रयास भी किये, लेकिन मिस्त्रियों ने हाथ खड़े कर दिये। गर्मियां शुरु होते ही अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी की किल्लत महसूस होने लगी है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डा. जे. जे. राम ने 5 में से 2 वाटर कूलरों को पूरी तरह से ठीक करा दिया है जबकि खराब पड़े 3 अन्य वाटर कूलरों को ठीक कराने के प्रयासों में जुटे है। जिन दो वाटर कूलरों को अभी ठीक कराया गया है उनमें एक जीरिया ट्रिक वार्ड के ठीक सामने उस जगह लगा है जहां के लोग डायलिसिस वार्ड की तरफ जाते है। वहीं ठीक कराया गया दूसरा वाटर कूलर हेल्थ एटीएम मशीन ठीक पीछे लगा है। यह दोनों ही वाटर कूलर एकदम चालू हालत में आ चुके है और पानी फेंक रहे। वहीं अस्पताल के भीतर कैम्पस में 3 अन्य खराब पड़े वाटर कूलरों में सुधा जारी है उनमें एक तो ब्लड बैंक के ठीक बगल में लगा है और दूसरा इमरजेन्सी यानि ट्रामा सेण्टर के बगल में स्थापित है। तीसरा वाटर कूलर वार्ड के आंगन में लगा है इन तीनों में जो भी कमियां थीं उन्हें दूर करने के लिए सारी सामान मंगा लिया गया है। सीएमएस ने अस्पताल कैम्पस एवं वार्डों में भ्रमण करके इस बात की तसल्ली की है कि एक दो दिन के भीतर ही सारे के सारे वाटर कूलर चालू हालत में होंगे। उन्होंने बताया कि डीएम राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा भी अस्पताल में एक वाटर कूलर स्थापित कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि आधा दर्जन क वाटर कूलर चालू होने से मरीजों अथवा तीमारदारों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)