अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगातार चलाए जा रहे डेवलपमेंट के कार्यों से किसान हो रहे खुश व धनवान
■अजीत गेहू किस्म 349 का हो रहा चमत्कारिक उत्पादन
■साथ ही रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन के लिए अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसान को अजीत श्री किसान की उपाधि से किया गया सम्मानित।
आज अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड औरंगाबाद महाराष्ट्र द्वारा कानपुर देहांत जिला के तहसील सिकंदरा ग्राम निनोरा में किसान श्री लकी मिश्रा के खेत में लगी अजीत 349 गेहूं की वैरायटी का जिले के अजीत सीडस के जिला वितरको व अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर श्री विपिन कुमार द्विवेदी व जोनल मैनेजर श्री अभिरंजन द्विवेदी द्वारा कानपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 35 से 40 विक्रेताओं को मिश्रा जी के खेत पर खड़ी फसल का अवलोकन कराया गया
व तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई।साथ ही यहां अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसान लकी मिश्रा को अजीत श्री किसान की उपाधि से सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम गणेश पूजन के साथ आरंभ हुआ तत्पश्चात यहां आए हुए विक्रेता व किसानों का तिलक लगाकर सम्मानित किया गया
साथ ही यहां आए हुए किसानों व विक्रेताओं ने खडी फसल को देखकर भरपूर उत्पादन होने की खुशी जाहिर की व मंच से अपने विचार व्यक्त किये।
साथ अजीत सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एरिया सेल्स मैनेजर विपिन कुमार द्विवेदी ने आए हुए विक्रेताओं व किसानों को कंपनी के प्रोडक्टों के बारे में विस्तार से बताया
साथ कंपनी के जोनल मैनेजर श्री अभिरंजन द्विवेदी ने कंपनी की उपलब्धियां के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
इसके साथ ही आने वाली खरीफ सीजन के लिए अजीत कंपनी के हाइब्रिड धान की वैरायटी ARH 001 , ARH003, ARH 004, व हाइब्रिड मक्का के बारे में सभी विक्रेताओं के समक्ष विस्तार से चर्चा की गई।
इसके साथ-साथ वर्तमान समय में अजीत कंपनी के बीज मक्का 34-34, और सूडान चरी अजीत 799 पर अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे डेवलपमेंट के कार्यों पर चर्चा की गई।तहसील सिकंदरा के ग्राम निनोरा मैं हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों सहित जिले के बीज विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया गया।





