थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अमेठिया तिराहे के पास से एक अभियुक्त को एक अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए नाम पता पूँछने पर अपना नाम पता अंगेश कुमार पुत्र स्व0 कपिल देव पासवान निवासी बनकटा अमेठिया थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया बताया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरणः-*

1. एक अदद देशी तमंचा 12 बोर
2. एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना भाटपाररानी देवरिया।
2. का0 विरेन्द्र गौंड़ थाना भाटपाररानी देवरिया।
3. का0 विशाल चौहान थाना भाटपाररानी देवरिया।
4. का0 विकाश यादव थाना भाटपाररानी देवरिया।
5. का0 गोविन्द कुशवाहा थाना भाटपाररानी देवरिया।
6. म0का0 निर्मला यादव थाना भाटपाररानी देवरिया।

Share.