Spread the love

ग्रामीण क्षेत्र की सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों का चलना हुआ दुश्वा

 

उरई(जालौन)। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत जर्जर जिसके कारण राहगीरों को चलना फिरना दुश्वार होता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की शीघ्र मरम्मत करने की गुहार लगाई। लोना रोड से हरदोई गुर्जर मार्ग के बीच नारायणपुर से देवरी तक लगभग 5 किलोमीटर संपर्क मार्ग की हालत बहुत ही खराब हो गई है जिसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक आय दिन गिरकर चुटहिल हो जाते हैं तथा चार पहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह तो बानगी है ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश सड़कों की हालत काफ़ी खराब है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में ग्रामीण अवध नारायण, राजा रामपाल, कृपाराम, अरविंद कुमार आदि लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की शीघ्र मरम्मत करने की मांग उठाई है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)