डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 मनायेगा इंडिया गठबंधन

 

कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रहेंगे शामि

 

उरई(जालौन)।संविधान रचयिता युग पुरुष भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल दिन रविवार को इंडिया गठबंधन नेता एकजुटता के साथ धूमधाम से मनायेंगे।रविवार को 8.30 बजे अम्बेडकर चौराहा उरई पर पहुंच कर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इस मौके कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिददीकी के अलावा अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।जबकि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।उधर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर वरिष्ठ सपा नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन सपा लोकसभा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के साथ मौजूद रहेंगे।

Share.