डा. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी

 

इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी एवं बसपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उरई(जालौन)। आज रविवार को भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती समूचे जनपद धूमधाम के साथ मनाई गयी।जिला मुख्यालय उरई के अम्बेडकर चौराहा पर पार्क में स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सुबह से उनके अनुयायियों द्वारा माल्यार्पण करने के तांता लगना शुरू हो गया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन से सपा लोकसभा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार इंडिया गठबंधन के समर्थक राजीव नारायण मिश्रा, संतोष ठाकुर, अशोक द्विवेदी पूर्व ब्लाक प्रमुख, चौधरी श्याम सुन्दर, अनुज मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, गुड्डू रिजवी, शब्बीर भाई, फैजानुल हक सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। जबकि इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर बृजमोहन नरछा, प्रताप यादव बजरिया, राजू अहिरवार, संजू अहिरवार, शफीकुर्रहमान कश्पी, शेलेंद्र शिरोमणि, शबीउददीन, विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, जमालुद्दीन पप्पू जिला महासचिव, महेंद्र कठेरिया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, अमित सागर नरछा, आनंद यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, महेश द्विवेदी सर, वीरपाल सिंह दादी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत जबकि जबकि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, श्रद्धा चौरसिया, भूपसिंह, जगदीश गुप्ता आदि ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि बसपा से लोकसभा प्रत्याशी सुरेशचन्द्र गौतम, झांसी मंडल प्रभारी डा. बृजेश जाटव, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी बसपा विकल प्रजापति जमलापुर, उदयवीर दोहरे नन्ना, रामसनेही बाबू जी, डा. देवेंद्र अहिरवार, आत्माराम फौजी, आदेश कुमार भंते सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का चलने का संकल्प लिया।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)