लोकसभा चुनाव खत्म होते ही तबादलों का दौर शुरू हो गया है। जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने मंगलवार को बड़ा उलट फेर करते हुए जनपद के चार प्रमुख कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित 12 थानों के प्रभारी निरीक्षक का तबादला कर दिया है।
कामता प्रसाद को पुलिस लाइन भेज दिया
उन्होंने उरई कोतवाली की कमान कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को दी है। जबकि कालपी कोतवाली की कमान माधौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक को दी है। जबकि कालपी में तैनात प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद को पुलिस लाइन भेज दिया है।
एट कोतवाली की कमान दी गई
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा द्वारा जारी की गई सूची में सबसे पहले स्थानांतरण उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पटेल का किया है। उन्हें जालौन कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया। जबकि जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार को एट कोतवाली की कमान दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया है
वहीं कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को उरई कोतवाली की कमान दी गई है। इसके अलावा आटा थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह को कोंच कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एट थाने में तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को आटा थाने का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया है।
कामता प्रसाद को पुलिस लाइन भेजा गया
जबकि माधौगढ़ कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक को कालपी कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक सुनील कुमार यादव को प्रभारी माधौगढ़ बनाया गया है। इसके अलावा कालपी के प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद को पुलिस लाइन भेजा गया।
अर्जुन सिंह को थानाध्यक्ष चुर्खी बनाया गया
वहीं एसपी कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र पटेल को थानाध्यक्ष रामपुरा, साथ ही आपातकाल स्थिति में सिपाही को छुट्टी न देकर चर्चा में आए रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह को थानाध्यक्ष चुर्खी बनाया गया है। इसके अलावा कैलिया थाने की प्रभारी निरीक्षक नीलम सिंह थानाध्यक्ष, रेंढर और रेंढर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बैस को थानाध्यक्ष कैलिया बनाया गया है।





