सम्मान पाकर खुश हुए मेधाभी छात्र-छात्राएं। …….

रिर्पोट अनुराग तिवारी पत्रकार

रायसेनिया बाबा शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तृतीय स्थापना दिवस पर मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव के मुख्य अतिथि के रूप में शिव विवाह घर में संपन्न हुआ, समझ में विशेष अतिथि के रूप में वैभव गुप्ता, कृष्ण गोपाल पालीवाल, मोहित कांकने ,राजपाल सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की वंदना से शुरू हुआ डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने दीप जला कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, पूर्व सांसद ने एक लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत किया, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण महाविद्यालय के प्रबंधक वैभव गुप्ता ने आईटीआई में संस्था के पांच बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की।

संस्था के प्रमुख नीरज फौजी ने बताया की कोरोना काल के पूर्व मियापुर गांव से इस संस्था की शुरुआत हुई थी जो वर्तमान समय में काफी गांव तक फैल चुकी है जिससे समाज की गरीब कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है इन बच्चों का नगर की विभिन्न संस्थाओं में दाखिला कराया जाता है क्योंकि शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है।

इस मौके पर नरेश यादव जिला पंचायत सदस्य हरिओम पाल सूर्यकांत यादव ,नीतू ,संतोष, मैनेजमेंट सदस्य आकाश लाल, प्रियंका, उमेश गुप्ता ,जुगनू पठान पूर्व पार्षदआदि लोग मौजूद रहे

Share.