प्रभारी निरीक्षक पूंछ के द्वारा 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद,चोर गिरफ्तार
पूंछ। थाना पूंछ की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक को बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि थाना प्रभारी निरीक्षक पूंछ जेपी पाल द्वारा गठित टीम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोरी का खुलासा कर दिया।
आरोपी का नाम आशू अहिरवार पुत्र माता प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रिछार थाना उन्नाव बालाजी जिला दतिया मध्य प्रदेश के पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है।
पकड़े गए चोर के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर कई धाराओं में बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय,अनुज यादव,कांस्टेबल विष्णु गौतम,मयंक गुप्ता आदि शामिल रहे।
फोकस न्यूज से विवेक तिवारी पूंछ की रिपोर्ट






