संसदीय क्षेत्र में जल्द होगा सिंचाई का समाधान – नारायण दास अहिरवार

 

उरई (जालौन) जालौन गरौठा एवं भोगनीपुर क्षेत्र के सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील द्वारा भेजे पत्र में जानकारी दी गयी कि 24 जुलाई 2024 को लोकसभा में नियम 377 के अंर्तगत उठाये गये मामले के संदर्भ बताया है कि जालौन संसदीय क्षेत्र में सिंचाई सुविधा की समस्या गंभीर है। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने भेजे पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद औरैया में यमुना नदी पर ग्राम सड़रापुर में पंचनद सिंचाई परियोजना के अंर्तगत बैराज निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के माध्यम से जालौन जनपद में सिंचाई सुविधा के साथ-साथ पेयजल की आवश्यकता पूरी की जायेगी तथा मत्स्यपालन तथा पर्यटन का भी विकास किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में इस परियोजना की विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट का कार्य मेरे मंत्रालय के अंर्तगत केन्द्रीय जल आयोग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना रिपोर्ट अक्टूबर 2024 तक पूरी होने की संभावना है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील ने यह भी पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि केन्द्रीय जल आयोग को परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य प्राथमिकता पर किये जाने संम्बन्धित निर्देश दिये जा चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयास से इस परियोजना पर जमीनी स्तर पर कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)