यूपी: बहराइच में भेड़ियों के खिलाफ एक्शन में बड़ी कामयाबी।

पांचवां भेड़िया पकड़ा गया

यूपी के बहराइच में वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को भी पकड़ा है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक, एक भेड़िया अभी भी खुला घूम रहा है। भेड़िये को सुबह 6 बजे के करीब पकड़ा गया है।

बहराइच: यूपी के बहराइच में भेड़ियों के आतंक पर लगाम लगती दिख रही है। वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को भी पकड़ लिया है।

उसे वन विभाग के रेस्क्यू शेल्टर में ले जाया जा रहा है। अब तक कुल 5 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं और एक भेड़िया अभी भी खुला घूम रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

आज जो भेड़िया पकड़ा गया है, वह बहराइच के हरबख्शसिंह पुरवा गांव के जंगल से सुबह तड़के वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिन दो भेड़ियों की तलाश थी, उनमें से ये एक था। भेड़िये को सुबह 6 बजे के करीब पकड़ा गया है।

Share.