देश की सेवा करते हुए सेना का जवान सौरभ द्विवेदी हुये शहीद ।
■शहीद का अंतिम संस्कार 13/09/2024 को सुबह हो पायेगा
■जवान सौरभ द्विवेदी जालौन के ग्राम मुसमरिया के रहने वाले थे।
शहीद हुए जवान सौरभ द्विवेदी की अभी 6 माह पहले ही शादी हुई थी।
जवान की मौत की खबर से घर के साथ पूरे क्षेत्र मे गम का माहौल है।
आपको बता दे कि जम्मू मे जवान सौरभ द्विवेदी की तैनाती थी।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी करते समय अचानक से तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में इलाज के दौरान सेना का वीर जवान सौरभ द्विवेदी शहीद हो गया।
घर में उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार हो रहा है।
शहीद सौरभ कुमार द्विवेदी का पार्थिक शरीर सेना के जरूरी कागजी कार्यवाही के कारण आज रात तक शहीद का पार्थिक शरीर आज नही आ पाया था।
लगभग आज रात को निकलेगा तो कल रात 12/09/2024 को शहीद का पार्थिक शरीर मुसमरिया आ पाएगा।
शहीद का अंतिम संस्कार 13/09/2024 को सुबह हो पायेगा।
वही क्षेत्र के सभी राष्ट्रभक्तों से निवेदन है शहीद के अंतिम संस्कार मे 13/09/2024 को शामिल होकर शहीद की आत्मा को शान्ति प्रदान करे।





