एसओजी एवं सर्विलांस टीम व थाना रामपुरा पुलिस द्वारा जुआरियो के अड्डे पर छापामार कार्यवाही की गयी।
■अड्डे से 17 जुआरी मय साक्ष्य के धरे गये
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन एस ओ जी, सर्विलांस टीम व थानाध्यक्ष रामपुरा की संयुक्त टीम द्वारा 17 अभियुक्तगणों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया ।
जिनके कब्जे से मालफड़/जामातलाशी पांच लाख दो हजार तीन सौ दस रूपये (5,02,310/- रूपये) व 03 अदद ताश गड्डी बरामद की गयी।
उक्त संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप वर्मा द्वारा पत्रकारो को इस प्रकार बताया गया -टीम मे शामिल रहे एस ओ जी प्रभारी मोहित यादव, थानाध्यक्ष रामपुरा योगेन्द्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी आदि।





