दीपांजलि प्रज्वलित कर मनाया गया वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस
रिपोर्ट: विवेक तिवारी पूंछ
पूँछ झाँसी कस्बा पूँछ में दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन बिनायक पब्लिक स्कूल में आज दीपोत्सव कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं रोली, नव्या, शुभि, राशि, पालक को महारानी लक्ष्मीबाई का प्रतिरूप बनाया गया।
वही कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के द्वारा सर्बपृथम वीरांगना के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया वही मौजूद सम्भ्रांत लोगो के द्वारा अपने उद्बोधन में महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी की प्रथम युद्ध की विगुल को तो फूंक ही दिया था साथ ही आज की नारी के स्वाबलम्बन व शशक्तिकरण की नींव भी डाल दी थी नारी कि शक्तियो को शास्त्रों में पड़ने को मिला जिसमे नारी दुर्गा व चंडी के रूप में देखने को मिली वही इतिहास में भी वीरांगना ने नारी के दोनो स्वरूपों को प्रदर्शित करते हुए दामोदर की रक्षा व अंग्रेजो का मर्दन करने की कहानी इतिहास में हमने पड़ी है।
आज की नारी को महारानी को अलनी प्रेरणा बना कर जीवन लक्ष्य में आगे बढ़ना चाहिए इस दौरान मुख्य रूप से चेतराम तिवारी, रामराजा राजपूत, द्वरिका प्रसाद मलैया, डॉ सुरेन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, माधवकृष्ण, प्रधान अरुण कुशवाहा, आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा
रिपोर्ट पं विवेक तिवारी





