देवरिया क्लब में जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।
रिपोँट : अख्तर अली देवरिया
देवरिया आज प्रातः 10:00 बजे से देवरिया क्लब (टाउन हॉल के पीछे) में जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
वही इस अवसर का लाभ उठाते हुए सभी पत्रकार बंधुओ ने स्वयं और अपने परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
वहीं स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली डॉक्टर की टीम ने बताया कि यह शिविर आपके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
स्वस्थ जीवन, सुरक्षित भविष्य।
साथ ही आप सबकी उपस्थिति से इस आयोजन की सार्थकता और बढ़ी।





