सिरसिया पवार के विकास कार्यो में लगेंगे पंख।
■ बीते सप्ताह हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएम द्वारा प्रधानी का पॉवर हुआ बहाल ।
■ प्रधान व पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के सहयोग से जर्जर चकला जूनियर हाईस्कूल का नया भवन निर्माण कराया गया है।
रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया
भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड के सिरसिया पवार की ग्राम प्रधान पुष्पा मिश्रा ने कहा कि गांव के समुचित विकास के लिए वह पूरी तरह से संकल्पित है।
रुका हुआ विकास कार्य जल्द ही पटरी पर लाने का प्रयास है-प्रधान पुष्पा मिश्रा ने कहा
तीन माह प्रधान का पॉवर सीज हो गया था। बीते सप्ताह हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएम द्वारा प्रधानी का पॉवर बहाल कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान का पॉवर मिलने के बाद प्रधान के समर्थकों में हर्ष है।
प्रधान पुत्र सुशील कुमार मिश्रा ने बताया है कि तीन साल में गांव में उनके अथक प्रयास से पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के सहयोग से जर्जर चकला जूनियर हाईस्कूल का नया भवन निर्माण कराया गया है।
■दो दर्जन सड़क,
■नाली,
■दो दर्जन आवास,
■पक्की सड़के,
■जच्चा बच्चा केंद्र,
■अंगबाड़ी का निर्माण कार्य चल रहा,
■अन्नपुर्णा भवन बन कर तैयार हो गया है।
■छठ घाट के पास सीढ़ी और सुंदरीकरण का कार्य कराया जायेगा। गांव के विकास के लिए उनका परिवार प्रयासरत है।
इस दौरान मैनुद्दीन अंसारी, प्रदीप सिंह, मदन सिंह, रामविलास, शम्भू शाह, प्रभु प्रसाद, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे।





