05 बण्डल बिजली के तारो के साथ 03 चोरो को रामपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण मे पुलिस उपाधीक्षक माधौगढ रामसिंह के कुशल नेतृत्व मे थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कटियार ने अपनी सहयोगी टीम सब इंस्पेक्टर द्वय भरत सिंह, दिनेश यादव, आरक्षी शिवपाल, गीतम, कुलदीप, मोहित, चालक अख्तर के सहयोग से मुकद्दमा अपराध संख्या 01 /2025 धारा 303 (2),317(2) के तहत 05 बण्डल बिजली के तार व एक बुलेरो के साथ तीन बिजली चोरो को छौना मानपुरा की पुलिया से गिरफ्तार किया।
बिजली चोरो के नाम बृजेश कुशवाहा, छोटे बाबू निवासी एट, बंटी बघेल थाना गोहद जिला भिण्ड बताये जा रहे है।
उक्त सम्बन्ध मे पुलिस उपाधीक्षक माधौगढ रामसिंह ने पत्रकारो को इस प्रकार बताया






