धर्म संसद के दौरान, स्वामी गौरांग दास प्रभु ने समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया
रिपोँट : विनय कुमार पचौरी
प्रयागराज में आयोजित धर्म संसद के दौरान, इस्कॉन के अध्यक्ष स्वामी गौरांग दास प्रभु ने नेत्र कुम्भ के उद्घाटन में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न इंद्रियों के माध्यम से हम विभिन्न वस्तुओं का अनुभव करते हैं। नेत्र मानव का सबसे अधिक संवेदनशील अंग है, जिससे हम जगत को देख सकते हैं। उन्होंने नेत्र कुम्भ के आयोजन की सराहना की, जो नेत्र चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।
स्वामी गौरांग दास प्रभु का संबंध इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) से है, जहां वे गवर्निंग बॉडी कमीशन के सदस्य हैं और मंदिरों के नेतृत्व को दुनिया भर में विस्तार करने में सक्रिय हैं।
नेत्र कुम्भ का आयोजन पांच जनवरी को हुआ था, जिसमें जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरि और इस्कॉन के स्वामी गौरांग दास प्रभु ने उद्घाटन किया था।
धर्म संसद के दौरान, स्वामी गौरांग दास प्रभु ने नेत्र कुम्भ जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।





