कोच नगर में भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड

रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ

जालौन जनपद के कोच नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में विप्रजन इस आयोजन में शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ रामकुण्ड से हुआ, जो मण्डी गेट, मारकण्डेश्वर तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, चन्द कुआं चौराहा, संत तुलसीदास मार्ग होते हुए भारत माता मंदिर पहुंची और अंत में ब्राह्मण महासभा भवन पर समापन हुआ।

इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन स्थल पर भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा मंचस्थ अतिथियों ने समाज की एकता और संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य शर्वाचरण बाजपेयी ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता राजेन्द्र द्विवेदी एवं प्राध्यापक डॉ. मृदुल दांतरे ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, विज्ञान विशारद सीरौठिया, विनोद अग्निहोत्री, आनंद दुबे, मनमोहन दीक्षित, ओमप्रकाश कौशिक, सिद्धार्थ दीबौलिया, गंगचरण बाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभूदयाल गौतम, राघवेन्द्र तिवारी, विक्रम दुबे, अनिरुद्ध मिश्रा, धर्मेन्द्र बबेले, रंजन गोस्वामी, राजेन्द्र भारद्वाज, अमरेन्द्र दुबे, प्रदीप दुहौलिया, भास्कर दुबे, सुधीर दुबे, अरुण दुबे, दिलीप शर्मा, मारुतिनंदन मिश्र, विवेक तिवारी, चन्द्रेश गोस्वामी, मनोज दुबे, अवधेश रावत, नीरज शास्त्री, सुनील कांत तिवारी, आकाश उदैनियां, राहुल तिवारी, अखिलेश व्यास, साकेत मिश्रा, अनुपम द्विवेदी, निर्मल गोस्वामी, पार्थ बबेले, सागर अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे। शोभायात्रा की भव्यता, अनुशासन और जनसैलाब को देखते हुए यह आयोजन कोच नगर के इतिहास में एक यादगार कार्यक्रम बन गया।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.