डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट; थाने के बाहर धरने पर बैठे
■ आईआईटीयन बाबा एक निजी न्यूज चैनल में डिबेट के लिए नोएडा आए थे।
प्रयागराज महाकुंभ मेले से मशहूर हुए आईआईटीयन बाबा पर मारपीट की खबर है।
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटीयन बाबा एक निजी न्यूज चैनल में डिबेट के लिए नोएडा आए थे।
इस दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। अभय सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव पर इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही मारपीट की इस घटना को लेकर आईआईटीयन बाबा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत का पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।






