चिरगांव थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किया रात्रि गश्त, लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

रिपोँट : अनुराग तिवारी 

चिरगांव   थानाध्यक्ष तुलसीराम पाण्डेय द्वारा मय पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों और मैन बाजार में रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया।

थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और राहगीरों से भी बातचीत की और उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और पुलिस हर समय सतर्क है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी रखी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

Share.