Spread the love

जुम्मे की नमाज में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दुआ, आगामी त्यौहार शान्ति से मिलकर मनाने की अपील।

आज जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद के बाहर लोगों ने देश में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखने की अपील की। नमाज के दौरान लोगों ने भारत में सभी धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम और भाईचारे के लिए विशेष दुआ भी मांगी।

नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने कहा कि किसी को भी अगर कोई रंग लगा दे या उस पर रंग डाल दे तो इसे बुरा न मानें, बल्कि प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दें । उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि चाहे होली हो या ईद, सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए ताकि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे।

इसके साथ ही, लोगों ने समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार से माहौल को खराब होने से बचाया जाए। उनका कहना था कि त्योहारों की असली खूबसूरती आपसी प्रेम और एकता में ही है।

Share.